संभल के सपा सांसद डाॅ. शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि वह प्रधानमंत्री से गुजारिश करते हैं कि गलत बयानबाजी करने वाले सांसद को पार्टी से निकाल देना चाहिए। यदि वह सख्त कदम नहीं उठाएंगे तो उनकी पार्टी का नुकसान होगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
संभल के सपा सांसद डाॅ. शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि संसद में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने अमर्यादित बयानबाजी की। उन्होंने सिर्फ दानिश अली का ही नहीं बल्कि पूरी मुसलमान कौम का अपमान किया है। उनके खिलाफ खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
डॉ. बर्क ने आगे कहा कि वह प्रधानमंत्री से आग्रह करते हैं कि ऐसे सांसद को पार्टी से निकाल देना चाहिए। यदि वह सख्त कदम नहीं उठाएंगे तो उनकी पार्टी का नुकसान होगा। जिस भाषा का इस्तेमाल भाजपा सांसद ने सदन में किया है इस तरह की भाषा का इस्तेमाल सड़क पर अर्मादित लोग करते हैं।
सदन की गरिमा है। जब वहां इस तरह की भाषा का इस्तेमाल होगा तो आम लोगों में क्या संदेश जाएगा। आगे सपा सांसद ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो हम इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं होने देंगे।