असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ झोलाछाप ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। तीन दिन तक महिला को बंधक बनाए रखा। महिला ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो कार्रवाई के लिए वह थाने पहुंच गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी झोलाछाप को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 सितंबर की रात करीब नौ बजे वह दवा लेने के लिए गांव के झोलाछाप जुनैद के पास गई थी। इस दौरान आरोपी ने नशीली दवा देकर बेहोश कर दिया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। महिला आरोप है कि तीन दिन तक बेहोशी की हालत में रखा और दुष्कर्म किया।
इस दौरान आरोपी ने आपत्तिजनक फोटो खींचे और वीडियो भी बनाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है। महिला का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।