फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से खराब ट्रांसफार्मर के कारण सौ से अधिक उपभोक्ता मुश्किल में

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। तीन दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने से करीब सौ से अधिक उपभोक्ता अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। वहीं दैनिक उपयोग की मशीनें भी शोपीस बनी हुई हैं।
विज्ञापन

बीती 21 सितंबर को नगर के पजाया रोड स्थित एक सौ केवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इससे मोहल्ला कुरेशियान समेत दूसरे मोहल्लों की बिजली गुल हो गई थी। पहले तो उपभोक्ताओं ने कुछ देर तक इंतजार किया। बाद में जब काफी देर तक बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी, तो उपभोक्ताओं ने विद्युत अधिकारियों से जानकारी ली।
बाद में पता चला कि ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। इसके बाद गुरुवार शाम तक विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। उपभोक्ताओं का कहना था कि तीन दिन बीत जाने के बावजूद बिजली आपूर्ति ठीक नहीं हुई है। विद्युत अधिकारी भी गंभीरता नहीं दिखा रहे। इससे रात के समय अंधेरे में मुश्किल रहती है।
विज्ञापन

वहीं पेयजल की भी मुश्किल है। विद्युत अधिकारी गंभीरता दिखाएं तो आपूर्ति सुचारु हो सकेगी। अधिशासी अभियंता का कहना था कि उपभोक्ता विद्युत हेल्प लाइन नंबर 1912 पर फोन कर देंगे तो जल्द ही खराब ट्रांसफार्मर ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें