फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद ने संभल को 27 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। ऑल यूपी चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट में पहले सेमी फाइनल में मुरादाबाद ने संभल को 27 रनों से हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। 40 गेंदों में 70 रन बनाने वाले संभल के मुस्तफा को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। मैच का आयोजन नगर के बड़ा मैदान पर हुआ।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह करीब 10 बजे बड़ा मैदान पर आयोजित स्वर्गीय कुलदीप कुमार टीटू व स्वर्गीय प्रदीप कुमार नीलकमल मेमोरियल ऑल यूपी चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमी फाइनल मुरादाबाद व संभल के बीच हुआ। इसमें मुरादाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुरादाबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 154 रन बनाए। वहीं जवाब में खेलने उतरी संभल की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 127 रन ही बना सकी। मुरादाबाद ने संभल को 27 रनों से हराकर मैच पर कब्जा कर लिया। बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदें में 70 रन बनाने वाले संभल के मुस्तफा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
अंपायर राजू गिरि व बब्लू मास्टर रहे। कमेंटरी सुशील कुमार शर्मा छोटू ने तथा स्कोरिंग राजू शर्मा ने की। आयोजकों में नवदीप कुमार बंटी समेत अजीत शंखधार, नन्हा, प्रिंस शर्मा, अय्यूब, छोटू, नईम अहमद, मंगल व शंकर लाल शर्मा क्रांतिवीर का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें