फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर गिनाईं उपलब्धियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। प्रदेश सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर गांव आटा में भाजपा की चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जल शक्ति एवं सिंचाई राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने भाजपा की प्रदेश सरकार की अनेक योजनाओं को गिनाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सवा लाख करोड़ रुपये का भुगतान गन्ना किसानों को किया गया है।
विज्ञापन

36 हजार करोड़ रुपये से 86 लाख किसानों का ऋण माफ किया गया और एक लाख 30 शिक्षकों की भर्ती प्रदेश सरकार ने की है। इसके अलावा एक लाख 35 हजार प्राथमिक स्कूलों का कायाकल्प किया है। प्रदेश में नारी सशक्तिकरण को 1535 थानों में महिला हेल्पलाइन डेस्क का निर्माण कराया गया है। जिससे महिलाएं सशक्त हुई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में क्राइम खत्म हो चुका है। अपराधी या तो सलाखों के पीछे हैं या फिर प्रदेश छोड़कर जा चुके हैं। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के होते किसी भी तरह की गुंडागर्दी प्रदेश में बर्दाश्त नहीं की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें