फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये उधार नहीं देने पर ग्रामीण को जान से मार दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। उधार रुपये देने से मना करने पर आरोपी ने ग्रामीण को बेरहमी से पीटा। इसमें ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। चीखपुकार होने पर पहुंचे परिजनों को देखकर आरोपी भाग गया। घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और चचेरे भाई की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

थाना नखासा के गांव हजरतनगर गढ़ी के मोहल्ला आजादनगर निवासी सुल्तान (40) पुत्र हप्पू ई-रिक्शा चलाता था। मोहल्ले के ही रमेश सैनी ने उधार रुपये नहीं देने पर शुक्रवार की सुबह पांच बजे मारपीट की। इसमें सुल्तान गंभीर रूप से घायल हो गया। चीखपुकार होने पर पहुंचे सुल्तान के चचेरे भाई व अन्य परिजनों को देखकर आरोपी भाग गया। पीड़ित परिजन घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक के चचेरे भाई प्रेम ने रमेश सैनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक के भाई ने बताया कि सुल्तान गुरुवार को बैंक से रुपये निकाल कर लाया था। तभी से रमेश सैनी उधार रुपये मांग रहा था। रात के समय भी कई बार रुपये उधार मांगे लेकिन सुल्तान ने देने से मना कर दिया। इसी बात पर शुक्रवार की सुबह मारपीट की। मृतक की मां मूर्ति का रोरो कर बुरा हाल है। सुल्तान अपने भाइयों के साथ रहता था और ई-रिक्शा चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें