फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी शुल्क के विरोध में तीसरे दिन भी मेंथा व्यापारियों की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मंडी शुल्क को लेकर मेंथा व्यापारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। शुक्रवार को मेंथा व्यापारियों ने मंडी शुल्क के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मेंथा पर मंडी शुल्क को समाप्त करने के लिए व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल शासन से वार्ता करने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से मेंथा पर मंडी शुल्क के विरोध में मेंथा व्यापारी हड़ताल पर हैं। शहर में मेंथा व्यापार पूरी तरह से ठप है। हड़ताल के दौरान वक्ताओं ने कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर पहले से ही मेंथा कारोबार तेजी नहीं पकड़ सका है। सरकार ने अब मेंथा पर डेढ़ प्रतिशत मंडी शुल्क लगा दिया है। जिससे मेंथा व्यापारियों में रोष का माहौल व्याप्त है। मेंथा व्यापारियों को शहर के व्यापार मंडलों का समर्थन मिल रहा है।
प्रदर्शन करने वालों में भुवनेश वार्ष्णेय, सचिन जिंदल, अजय अग्रवाल, सौम्य अग्रवाल, पंकज बंसल, पवन, संजय लाल, पंकज, विद्या सागर, गिरीश, सुदीप, आशु, विष्णु आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें