फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्कि महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक आज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कल्कि महोत्सव इस वर्ष भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। कोरोना संक्रमण के चलते दो वर्ष से सांकेतिक आयोजित किया जा रहा था। इसकी पुष्टि कल्कि पीठाधीश्वर ने की है।
विज्ञापन

इस संबंध में रविवार की सुबह 11 बजे से ऐंचोड़ा कंबोह स्थित कल्कि धाम में बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम समिति के सदस्य व सेवादारों के साथ तैयारियों को लेकर चर्चा करेंगे। पीठाधीश्वर ने बताया कि इस बार कल्कि महोत्सव 9 से 13 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। दो वर्ष से कोरोना संक्रमण के चलते भव्य आयोजन नहीं किया जा सका। इस बार पूर्व की भांति भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसमें अलग प्रदेशों से अतिथि आएंगे। तैयारियों को लेकर ही बैठक आयोजित की जा रही है। जिसमें सभी को जिम्मेदारी सौंप दी जाएंगी। मालूम हो कल्कि महोत्सव में देश की कई बड़ी राजनैतिक व सामाजिक हस्तियां आ चुकी हैं। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें