संभल के कैलादेवी में परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए।
- फोटो : SAMBHAL
चंदौसी(संभल)। संभल जनपद सहित प्रदेश के 16 जिलों में जल्द ही पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता से छह माह का समय मांगा। दावा किया कि उत्तर प्रदेश को देश सबसे विकसित प्रदेश बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक जिले में आमजन की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक-एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना का लक्ष्य है। कुछ जिले में मेडिकल कॉलेज बन गए, तो कुछ में निर्माणाधीन हैं।
संभल जनपद सहित करीब 16 जिले ऐसे हैं, जहां अभी मेडिकल कॉलेज पर काम शुरू नहीं हुआ है। इन स्थानों पर पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज जल्द ही बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री संबोधन में जनता से छह माह का समय मांगा। कहा कि नागरिकों को सबसे विकसित प्रदेश की सौगात पार्टी देगी। स्वास्थ्य के साथ ही शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया दिया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य बेहतर चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवा देना है।