फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह जोड़ों का सामूहिक विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत संभल नगर पालिका के क्षेत्र में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें छह जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। पांच ने कुबूल है कुबूल है कुबूल है पढ़ा तो एक ने सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव मंडी किशनदास सराय स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में संभल नगर पालिका क्षेत्र के छह जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि कुल छह जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया है। यह सभी संभल नगर पालिका क्षेत्र के निवासी हैं। जबकि 15 जोड़ों का विवाह किया जाना था। अन्य जोड़े कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें