फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह : वैवाहिक बंधन में बंधे 726 जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना तहत शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में 726 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंध गए। इनमें 580 हिंदू और 146 मुस्लिम जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान समारोह में शहनाई की मधुर धुन गूंजी। साथ ही विवाह की वेदी पर बैठे जोड़ों को देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह आठ बजे से ही नगर के लीला-पन्ना पैलेस में सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए युवक-युवतियों के जोड़ों समेत परिजन व ग्रामीणों का पहुंचना प्रारंभ हो गया था। साथ ही प्रशासनिक व विभागीय अफसरों ने पहुंचकर व्यवस्था करते हुए सभी जोड़ों को विवाह वेदी पर बैठाकर रस्म अदायगी प्रारंभ की। गंवा से आए आचार्य राघव त्रिवेदी समेत अन्य आचार्यों व बाल आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया।
आचार्यों ने सभी 580 जोड़ों के फेरे कराए। वहीं दूसरी ओर काजी हाफिद रेहान ने 146 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया। इसमें युवक-युवतियों ने काजी के सामने एक-दूसरे के साथ निकाह कबूल किया। इसके बाद जिलाधिकारी संजीव रंजन व मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी की ओर से सभी नवदंपती को विवाह का प्रमाण-पत्र दिया गया। इस दौरान दमकल समेत महिला पुलिसकर्मी भी तैनात रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री विवाह समारोह में शामिल रहे प्रत्येक जोड़े पर कुल 51 हजार खर्च किया गया। इसमें 35 हजार रुपये कन्या/वधू के बैंक खाते में दिए गए हैं। इसके अलावा 10 हजार रुपये की वैवाहिक सामग्री तथा 6 हजार रुपये पांडाल व भोजन आदि में खर्च किए गए हैं।
शैलेंद्र कुमार गौतम, जिला समाज कल्याण अधिकारी, संभल
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कराए गए सामूहिक विवाह के दौरान कुल 580 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ है। इनमें 580 जोड़ों का हिंदू रीति रिवाज से विवाह तथा 146 मुस्लिम जोड़ों का निकाह हुआ। सभी नव दंपती जोड़ों के अच्छे भविष्य व सुखी दांपत्य जीवन की कामना करते हैं। सभी जोड़ों व उनके साथ आए परिजनों के भोजन आदि की पूरी व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

संजीव रंजन, जिलाधिकारी, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें