फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज में लापरवाही के चलते फिर मासूम ने तोड़ा दम, मचा कोहराम

Mon, 08 Aug 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
मौत
विज्ञापन
चंदौसी। एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की लापरवाही के चलते एक मासूम की हालत बिगड़ गई। एक निजी अस्पताल के डॉक्टर के संजीदगी नहीं दिखाने पर परिजन मासूम को दूसरे चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। कोतवाली में तहरीर दी गई है।  
विज्ञापन



नगर के प्रगति विहार निवासी रजनीश कुमार पुत्र महावीर सिंह एनकेबीएमजी पीजी कॉलेज में कर्मचारी हैं। रजनीश ने बताया कि उनके तीन वर्षीय बेटे मयंक उर्फ जानू के अचानक सिर में दर्द उठा। गऊशाला रोड स्थित एक निजी क्लीनिक में मासूम को भर्ती कराया। चिकित्सक ने सबकुछ ठीक करने के आश्वासन के साथ मासूम का इलाज शुरू कर दिया। रजनीश ने बताया कि चिकित्सक ने कहा कि वह मीटिंग में जा रहे हैं। इस पर उसने चिकित्सक से रुकने का आग्रह किया। कहा बच्चे की हालत ठीक नहीं है। आप थोड़ी देर रुककर इलाज कीजिए। रजनीश का कहना है चिकित्सक ने कहा यहां तो रोज ही मरीज आते हैं। मीटिंग भी जरूरी है।

इसके बाद चिकित्सक चले गए। चिकित्सक के जाने के बाद बच्चे के हाथ पैर अकड़ने लगे। हालत बिगड़ती देख कलेजे के टुकड़े को नगर में ही दूसरे चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। परीक्षण के बाद चिकित्सक ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। रजनीश का कहना है कि चिकित्सक उचित इलाज करते तो मासूम की जान नहीं जाती। रजनीश ने निजी अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश सिंह चाहर ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलेगी तो जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। हालांकि चिकित्सक ने इन आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें