धनारी। धनारी थाना प्रभारी कर्म सिंह पाल ने थाना क्षेत्र के उधरनपुर अजमतनगर गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों को शराब से दूर रहने की हिदायत दी और बदायूं में हुई शराब से मौतों का जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल बनाने के लिए दावेदार अवैध शराब का वितरण करते हैं। जिससे लोगों की जान चली जाती है। इसलिए चुनावी शराब से दूर रहें। शराब बांटने वाले दावेदार पर शिकंजा कसा जाएगा। शराब बांटने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि कोरोना के मरीज जनपद में बढ़ रहे हैं जिससे प्रशासन ने मास्क न लगाने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। मास्क का प्रयोग चेकिंग के कारण नहीं, बल्कि अपना जीवन बचाने के लिए उपयोग करें। कोरोना में सतर्कता से ही जीवन बचाया जा सकता है।