फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, पुलिस को दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। दहेज के खातिर असमोली थाना क्षेत्र में विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। विवाहिता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने अपनी बेटी का निकाह ढाई साल पहले गुमसानी के निवासी युवक के साथ किया था। क्षमता के अनुसार दान दहेज भी दिया था। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज देने का आरोप लगाकर और दहेज की मांग कर रहे थे। विवाहिता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराली उसको प्रताड़ित करने लगे। ससुरालियों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया है। इस मामले में विवाहिता के पिता की ओर तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें