संभल। जिला प्रशासन व नगर पालिका परिषद के निर्देशन में हिंदू जागृति मंच और अन्य सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से आयोजित आठ दिवसीय योग दिवस का कार्यक्रम नगर पालिका परिषद के मैदान में प्रारंभ हुआ।
एसडीएम विनय कुमार मिश्र व डिप्टी कलेक्टर रमेश बाबू के साथ जनप्रतिनिधि राजेश कुमार सिंघल, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रामपाल सिंह, समाजसेवी अजय कुमार गुप्ता व अनंत कुमार अग्रवाल ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। सुबह 5 बजे प्रारंभ हुए योग महोत्सव के पहले दिन मुरादाबाद से आए सुखवीर सिंह व बिजनौर के संजीव भारद्वाज योग शिक्षक ने योग व प्राणायाम कराया।
एसडीएम विनय कुमार मिश्र ने कहा कि हम सबको योग अपनी दिनचर्या में शामिल करके अपने जीवन का एक अभिन्न अंग बनाना चाहिए। भाजपा पश्चिमी यूपी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंघल ने सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व हिंदू जागृति मंच समेत सभी सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों को 21 जून तक रोजाना सुबह 5 बजे नगर पालिका मैदान में योगाभ्यास करने का आह्वान किया। अजय गुप्ता सर्राफ ने जिला प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद के सहयोग व सामाजिक जनों की सहभागिता की सराहना की। अंत में शांति पाठ के साथ समापन हुआ। इस दौरान पर अनंत कुमार अग्रवाल, संजय कुमार गुप्ता, सीमा आर्य, अरुण कुमार अग्रवाल, सुबोध कुमार गुप्ता, भरत मिश्रा, परीक्षित मोंगिया, संध्या अग्रवाल, प्रीति शर्मा, महीपाल सिंह, चंचल सिंह, विनीत रेंबो, संतलाल गंभीर आदि मौजूद रहे। संचालन विकास कुमार वर्मा ने किया।