फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: सहेली की मदद से छात्रा से शुरू की बात करनी, फिर जबरन ले गया साथ... नाबालिग की कांप गई रूह

Fri, 23 Aug 2024 03:49 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल में लव जिहाद का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। दरअसल, दूसरे समुदाय के युवक ने एक छात्रा के साथ दुष्कर्म कर ब्लैकमेल किया। इसकी जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
संभल पुलिस मामले की कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी हाईस्कूल की छात्रा को दूसरे समुदाय का युवक उसकी सहेली की मदद से जबरन घर से बुलाकर ले गया और दुष्कर्म किया। थाने पहुंचे हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने लव जिहाद के प्रयास का आरोप लगाया है। छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी हाईस्कूल की छात्रा है।

विज्ञापन


गांव के ही दूसरे समुदाय की एक किशोरी से दोस्ती है। दो महीने पहले दूसरे समुदाय की किशोरी ने अमरोहा जिले के थाना डिडौली अंतर्गत एक गांव निवासी युवक से उनकी बेटी की फोन पर बात कराई थी। इस दौरान युवक किसी तरह उनकी बेटी से मिलने घर पहुंचा और आपत्तिजनक फोटो ले लिए।

इन फोटो के माध्यम से लगातार ब्लैकमेल रहा था। बुधवार की देर रात आरोपी ने फिर से ब्लैकमेल किया और साथ नहीं जाने पर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। बृहस्पतिवार की सुबह जब बेटी घर पर नहीं मिली तो तलाश की गई।
विज्ञापन


दूसरे गांव में आरोपी युवक उनकी बेटी को छोड़कर चला गया। पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने घटना की सारी जानकारी दी है। आरोप है कि यह लव जिहाद का प्रयास किया गया है। सीओ असमोली आलोक सिद्धू ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

किशोरी से छेड़खानी में एक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बहजोई क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पड़ोसी गांव के युवक पर बेटी से छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी फैजान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 20 अगस्त को उसकी बेटी घर के बाहर खड़ी थी।

इसी दौरान पड़ोसी गांव निवासी फैजान आया और उसकी बेटी का हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगा। बेटी के शोर मचाने पर उसके पिता ने जाकर बचाया। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी फैजान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छेड़खानी व मारपीट का लगाया आरोप

चंदौसी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने प्लॉट में भूसा लेने गई थी। तभी गांव का ही एक युवक उसके साथ छेड़खानी करने लगा। जब महिला अपने पुत्र के साथ उस युवक के घर शिकायत करने गई।

तो युवक के पिता व चाचा ने महिला के साथ गाली गलौज की। साथ ही बुरी नियत से महिला के कपड़े फाड़ दिए और उसके पुत्र को लाठी डंडों से पीटा। महिला ने पुलिस से युवक व उसके पिता व चाचा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें