फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 घंटे लॉकडाउन का पहला दिन: कहीं सड़कों पर पसरा दिखा सन्नाटा तो कहीन बाजार तक खोले गए

विज्ञापन
संभल के चौधरी सराय में अनावश्यक घूम रहे लोगों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। संचारी रोगों से निजात के लिए किए गए लॉकडाउन की सफलता ज्यादातर इलाकों में पहले दिन दिखाई दी पर कुछ इलाकों में इस लॉकडाउन का असर नहीं दिखा। जहां लॉकडाउन लागू कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने कमर कसने की बात कही थी वहीं दूसरी ओर लॉकडाउन का पालन नहीं करने की कुछ तस्वीरें तैयारी की अधूरी कहानी बयान करती नजर आईं।
विज्ञापन

शनिवार को पहले दिन कहीं तो पूरी तरह पालन दिखाई दिया तो कहीं पर लोगों की आवाजाही के साथ बाजार तक खोले गए। पुलिस की जहां मुस्तैदी दिखाई दी वहां सन्नाटा था और जहां पुलिस की मौजूदगी नहीं थी वहां चहल-पहल थी। लोगों ने पूरी तरह पालन कहीं किया और कहीं जमकर उल्लंघन हुआ। संभल के कोतवाली इलाके में ज्यादातर इलाकों में लॉकडाउन का पालन किया गया। पुलिस ने मुख्य मार्गों पर वाहन चेकिंग की और अनावश्यक घूम रहे लोगों पर सख्ती दिखाई। पुलिस की मुस्तैदी देखते हुए लोग घरों से निकलने में कतराए। जो लोग आवश्यक कार्यों से भी घरों से निकले उन्हें पुलिस पूछताछ का सामना करना पड़ा। आवश्यक सेवाओं के लिए खुले प्रतिष्ठानों को छोड़कर अन्य सभी प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे। चंदौसी चौराहा, चौधरी सराय में कोतवाली पुलिस की सक्रियता रही। वहीं रायसत्ती खेड़ा इलाके में नखासा पुलिस की मुस्तैदी बनी रही। वाहन चेकिंग की गई।
हयातनगर के गांव धुरैटा में बाजार खुला रहा
हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव धुरैटा में लॉकडाउन के पहले दिन ही असर बेअसर रहा। संभल-बहजोई मार्ग स्थित मुख्य बाजार की दुकानें आम दिनों की तरह खोली गईं और चहल कदमी भी खूब दिखाई दी। इससे जाहिर हो गया कि लोग लॉकडाउन का पालन करने के लिए तैयारी नहीं है। पुलिस की तैनाती और गश्त न होने के कारण इन लोगों ने बेफ्रिक होकर लॉकडाउन का उल्लंघन किया। इस गांव में बने हॉटस्पॉट इलाके में भी कोई पालन नहीं हो रहा है। गांव में दो संक्रमित मिल चुके हैं। इसके बाद भी ग्रामीणों में कोरोना का कोई खौफ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें