फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी मतदाताओं के वोट बनाने पर स्थानीय अधिवक्ताओं ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। जिला न्यायालय परिसर में चंदौसी बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर बाहरी मतदाताओं के वोट बनाने पर स्थानीय अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। एल्डर कमेटी के चेयरमैन को ज्ञापन देकर बाहरी अधिवक्ताओं के काटने की मांग की। शीघ्र ही मांग पूरी नहीं होने पर वकालत से इस्तीफा देने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम करीब चार बजा जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने एल्डर कमेटी द्वारा चंदौसी बार एसोसिएशन को लेकर बाहरी अधिवक्ताओं के वोट बनाने का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं का कहना है कि चंदौसी बार एसोसिएशन के चुनाव 2022-23 में मतदाताओं की सूची में तहसील, चंदौसी, संभल, गुन्नौर, बदायूं, मुरादाबाद के बहुत सारे मतदाताओं को शामिल किया गया है, जो चंदौसी न्यायालय में प्रेक्टिस नहीं करते हैं, ऐसे लगभग 200 मतदाता के नाम हैं। जो कतई गलत है, पूर्व में वर्ष 2021 में मतदाताओं की सूची में 547 मतदाता दर्शाए गए थे।
चंदौसी बार एसोसिएशन के अधिकतर नियमित रूप से वकालत करने वाले अधिवक्ता इस बात का पुरजोर विरोध कर रहे हैं। यदि मतदाता सूची से बाहरी मतदाताओं के नाम नहीं काटे गए, तो बार एसोसिएशन के नियमित वकालत करने वाले अधिवक्ता अपना इस्तीफा देने को मजबूर होंगे। विरोध व प्रदर्शन करने वालों में विनोद कुमार सिंह, राज बहादुर, नीरेश अरुण, यज्ञपाल सिंह, मोहन लाल, मेहंदी हसन, नियामुद्दीन, आकाश मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें