फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेरे की हर साजिश यहां नाकाम हो जाए, उजाले हर तरफ हों रोशनी का नाम हो जाए : शबीना अदीब

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। ऑल इंडिया कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया। सद्भावना कमेटी उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में संभल के एक पैलेस में आयोजित मुशायरे में कविता पाठ और शायरों की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

हसनपुर रोड स्थित एक पैलेस में आयोजित मुशायरे में हाशिम फिरोजाबादी ने कहा जो अब तक न हुआ करके दिखाएंगे हम, गैर को भी गले से लगाएंगे हम, अपने वतन को फिर से खुदा की कसम सोने की चिड़िया बनाएंगे हम। ज्योति त्रिपाठी ने कहा कभी भी मजहबों के नाम पर पंगा नहीं होगा, यकीनन आचरण से व्यक्ति फिर नंगा नहीं होगा, अजान और आरती मिल जाएं आपस में गले तो फिर सियासत लाख चाहे मुल्क में दंगा नहीं होगा।
शहजादा कलीम ने कहा कि खून बहे न अपनों का अब कोई और न दंगा दो एक हाथ में आबे जमजम, एक हाथ में गंगा हो। शबीना अदीब ने कहा, अंधेरे की हर साजिश यहां नाकाम हो जाए, उजाले हर तरफ हों रोशनी का नाम हो जाए।
विज्ञापन

इस दौरान जौहर कानपुरी, आजाद प्रतापगढ़ी, यासिर सिद्दीकि, अना देहलवी ने भी कलाम पेश किए। इस दौरान पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, पूर्व सांसद जावेद अली खां, जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी, आजाद अहमद आदि रहे। अध्यक्षता शहर विधायक नवाब इकबाल महमूद ने की। संचालन नदीम फारुखी, डा.अजीज उल्ला, निजाम संभली ने किया। इस दौरान सुहेल इकबाल, कुलदीप चाहल, कृष्णमुरारी सांख्यधर, सईद अख्तर इसराइली, हाजी शरीफ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें