फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, छोटे भाई पर हत्या कर शव जलाने का आरोप

विज्ञापन
गांव गुमथल में मजदूर की मौत के बाद जानकारी करती पुलिस - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
जनपद के गांव गुमथल में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई ने छोटे भाई पर हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया और पुलिस को तहरीर दी। बाद में आरोपी फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घरों की तलाश ली और मामले की जांच शुरू कर दी। ग्रामीण बीमारी से मौत की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

थाना बनियाठेर के गांव गुमथल निवासी अशोक कुमार (50) ईंट भट्टे पर मजदूरी करता था। मृतक की शादी के दो साल बाद ही पत्नी की मौत हो गई थी तथा उसके कोई संतान भी नहीं थी। अशोक अपने छोटे भाई जगदीश के साथ रहता था। अशोक के पास पर रहने के लिए 170 गज जमीन गांव में ही है। इसके अलावा कोई संपत्ति नहीं है। शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे भट्टे पर मजदूरी करके घर आया था। करीब ढाई बजे उसकी मौत हो गई। मृतक की भतीजी (बड़े भाई की बेटी) ने घर में शव पड़ा देख लिया था तथा अपने पिता को सूचना दी। उधर छोटा भाई शव को गांव में स्थित श्मशान स्थल पर ले गया और चिता को आग लगा दी। उन्होंने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी। ग्रामीणों ने चिता जलने की सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो श्मशान में आधे से अधिक चिता जल चुकी थी। पुलिस ने चिता बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस को देखकर गांव में भगदड़ मच गई। इसके बाद कुछ ग्रामीण मृतक का बड़ा भाई नंद किशोर, उसकी पत्नी आ गए और छोटे भाई जगदीश पर अशोक की हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाने लगे। साथ ही आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। सीओ आलोक सिद्धू ने मौका मुआयना किया है।
संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत हुई है। बड़े भाई ने छोटे भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलोक सिद्धू, सीओ चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें