फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अपंजीकृत क्लीनिक में प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव मुर्थला निवासी अंशू पत्नी कुलदीप (22) को प्रसव पीड़ा होने पर ऐंचोड़ा कंबोह में ही स्थित अपंजीकृत क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। रात्रि में करीब 11 बजे उसने शिशु को जन्म दिया। जिसकी कुछ देर बाद मौत हो गई, जबकि सुबह में महिला की भी मौत हो गई। जच्चा और बच्चे की मौत से कोहराम मच गया। परिजनों ने चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। ऐंचोड़ा कंबोह थानाध्यक्ष पुष्कर मेहरा ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
जच्चा-बच्चा की मौत हो जाने की जानकारी आपके माध्यम से मिली है। विभाग से क्लीनिक पंजीकृत नहीं है। इसकी जांच की जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा.मनोज चौधरी, नोडल अधिकारी, संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें