फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंटर तोड़ रहे मजदूर की करंट लगने से मौत, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार में दुकान का लिंटर तोड़ते समय मजदूर एलटी लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में साथ काम कर रहे मजदूर उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

तुर्तीपुर इल्हा निवासी मोहम्मद हसीन (25) पुत्र नसीर अहमद मजदूरी करता था। बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार में प्राथमिक विद्यालय के सामने एक दुकान पर निर्माण कार्य चल रहा था। मोहम्मद हसीन दुकान की छत पर खड़े होकर लिंटर को तोड़ने का काम कर रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही एलटी लाइन की चपेट में आ गया और झुलस गया। साथ काम कर रहे अन्य मजदूरों ने देखा तो आनन-फानन में उसे उठाया और जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजनों ने दुकान स्वामी व बिजली विभाग को मौत का जिम्मेदार बताया और कार्रवाई की मांग की। कोतवाल ओमकार सिंह ने तहरीर के आधार पर बिजली विभाग और दुकान स्वामी राकेश, हरिओम व चंद्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें