फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन प्रतियोगिता का फाइनल, विजेता बने कपिल और नितिन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। न्यू सत्यम एकेडमी में तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था। टूर्नामेंट के अंतिम व तीसरे दिन सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबला खेला गया। तीसरे दिन खेल का शुभारंभ वीनस शुगर मिल के प्रेसिडेंट अनुपम सिंह, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राखी सिरोही व सपा नगराध्यक्ष संजय मदान ने किया।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल ओमेंद्र व पवन की टीम का नितिन व कपिल की टीम से हुआ। जिसमें नितिन व कपिल की टीम ने जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल नीतेंद्र व अभिषेक की टीम का गौरव व आशीष की टीम से हुआ। जिसमें नीलेंद्र व अभिषेक मैच जीत फाइनल में पहुंचे। फाइनल मुकाबला नीतेंद्र व अभिषेक तथा नितिन व कपिल के बीच खेला गया। जिसमें अभिषेक के चोटिल होने पर नितिन व कपिल को वाई देकर विजेता घोषित कर दिया।
अनुपम सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। अंपायरिंग पैनल में अजय खंडेलवाल, मानस भसीन व निष्काम नंदन रहे। इस दौरान पुनीत चौधरी, रीना चौधरी, प्रतिभा चौधरी, संगीता भार्गव, नमिता चौधरी, भुवनेश वार्ष्णेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें