भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमी काफी उत्साहित हैं। इस विश्वकप में पहली बार दोनों का मुकाबला होगा। क्रिकेट प्रेमियों को इस मैच का बेसब्री से इंतेजार था। भारतीय टीम इस समय बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। इसलिए ही प्रशंसक भी जीत की उम्मीद लगाए हुए हैं।
ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की टीम को भारतीय टीम ने मात दी है। गेंदबाजों के साथ ही बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। तमाम क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि इस बार विश्वकप भारतीय टीम ही जीतेगी और इतिहास रच देगी। इस विश्वकप का सबसे बड़ा मुकाबला भारत पाकिस्तान के मैच को प्रशंसक बता रहे हैं।
आज का मैच भारतीय टीम जीतेगी, इस बार विश्वकप भी जीतने की पूरी उम्मीद है। टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यही प्रदर्शन विश्वकप विजेता बनाएगा। मैच को लेकर प्रशंसक काफी उत्साहित हैं।
- वैभव राधू, संभल।
भारत और पाकिस्तान का मैच देखने का अलग ही मजा होता है। उत्साह शुरूआत से लेकर अंत रहता है। भारतीय टीम पाकिस्तानी की टीम को हराएगी और इस बार विश्वकप भी भारतीय टीम जीतेगी। बल्लेबाज और गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। -
जावेद, चंदौसी।
भारत की टीम लगातार दो बार मैच जीत चुकी है। तीसरा मुकाबला पाकिस्तान को भी हराएगी। बल्लेबाज और गेंदबाज शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बार विश्वकप भारत की टीम ही जीतेगी। आज का मैच काफी शानदार रहने की उम्मीद है।
- प्रदीप कुमार गुप्ता, संभल
जब भारत और पाकिस्तान का मैच होता है तो क्रिकेट प्रेमी उत्साहित होते हैं। विश्वकप में इन दोनों टीमों का मुकाबला दिलचस्प होगा। इस बार भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है। पूरी उम्मीद है कि बड़े अंतराल से पाकिस्तान की टीम को मात दी जाएगी। -
सुहैल कुरैशी, चंदौसी।