फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड बनाने के एवज में निर्धारित शुल्क से अधिक वसूलने का आरोप, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। आधार कार्ड बनाने और संशोधन कराने के नाम पर निर्धारित शुल्क से अधिक रुपये वसूलने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन कर मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रुपये भी लिए जा रहे हैं लेकिन काम फिर भी नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

संभल के मोहल्ला आलम सराय स्थित टेलीफोन एक्सचेंज में नए आधार कार्ड बनाने और उसमें त्रुटियों को सही करने का काम किया जा रहा है। जिसके लिए तमाम लोग पहुंच भी रहे हैं। शुक्रवार को ऐसे कई लोग पहुंचे जिनसे निर्धारित शुल्क से अधिक रुपये लिए गए लेकिन समय पर काम नहीं हो सका। जिससे इन लोगों में आक्रोश फैल गया।
आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। कहा कि विभिन्न जनसेवा केंद्रों के माध्यम से लोगों से रुपये ऐंठे जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि रुपये हमें दो और पर्ची लेकर टेलीफोन एक्सचेंज में जाओ वहां पर आधार कार्ड बन जाएगा, लेकिन यहां आए तो न तो आधार कार्ड बन रहा है और न उसमें संशोधन हो रहा है। कई-कई घंटे तक इंतजार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें