फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं पानी नहीं, तो कहीं यूरेनल टूटे, साफ-सफाई का भी है अभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। लाखों खर्च कर जन सुविधाओं के लिए नगर पालिका परिषद बहजोई में बनाए गए सामुदायिक शौचालयों का हाल बेहाल है। अधिकांश सामुदायिक शौचालयों पर ताले लटके रहते हैं। कई स्थानों पर पानी नहीं है तो कहीं यूरेनल टूटे हैं। इस वजह से लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए शौचालयों का उपयोग नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

बीते वर्षों में नगर के नेशनल हाइवे पर श्मशान घाट के निकट, भगवंतपुरवाली देवी मंदिर के निकट, काठ बाजार में, संभल रोड पर व टैक्सी स्टैंड परिसर समेत कई सरकारी दफ्तरों में सामुदायिक शौचालय आमजन की सुविधा के लिए बनाए गए थे। अब हाल यह है कि अधिकतर सामुदायिक शौचालयों का बुरा हाल है। भगवंतपुरवाली देवी मंदिर के निकट बने शौचालय के दरवाजे बंद रहते हैं, वहीं काठ बाजार के सामुदायिक शौचालय में साफ-सफाई का अभाव रहता है। सरकारी अस्पताल दफ्तर में बने सामुदायिक शौचालय में पानी की दिक्कत रहती है। ऐसे में नागरिक इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। ईओ ज्ञानेंद्र सिंह का कहना था कि दो कर्मचारियों को लगाकर सभी सामुदायिक शौचालयों की साफ-सफाई कराई जाएगी। रही बात पानी व टूटे यूरेनल आदि की, तो इसके लिए भी ठीक कराने की पूरी कोशिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें