फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सांप काटे तो झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ें, तुरंत पहुंचें अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को सर्पदंश जागरूकता दिवस मनाया गया। इस दौरान मरीजों और तीमारदारों को सांप के काटने से बचाव और उसके बाद बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरवेंद्र सिंह ने तत्काल अस्पताल पहुंचने की सलाह दी।
विज्ञापन

डॉ. हरवेंद्र सिंह ने कहा कि सांप के काटने पर घबराने के बजाय पीड़ित को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाना चाहिए। झाड़-फूंक या घरेलू नुस्खों में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। घाव पर रस्सी या कपड़ा कसकर बांधने से भी बचना चाहिए।
बिना चिकित्सकीय सलाह के कोई दवा नहीं लेनी चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि पीड़ित को शांत रखें और समय पर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाएं। सांप को पकड़ने या मारने की कोशिश न करें, इससे दोबारा काटने का खतरा रहता है। यदि संभव हो तो सुरक्षित दूरी से सांप की पहचान कर चिकित्सकों को बताएं।
विज्ञापन

इस जागरूकता कार्यक्रम में चिकित्साधिकारी डॉ. दिग्विजय सिंह, फार्मासिस्ट हेमेशनाथ वार्ष्णेय और महेश कुमार मौजूद रहे। वार्डबॉय शिवराज और विजेंद्र भी उपस्थित थे। यह आयोजन सर्पदंश से होने वाली मौतों को कम करने के लिए महत्वपूर्ण है। लोगों को सही जानकारी देकर जान बचाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें