सिरसी। सिरसी के जवाहरलाल मेमोरियल इंटर काॅलेज के मैदान पर चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच एच एम ग्लोबल संभल और स्पोर्टिंग जूनियर सिरसी की टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में एचएम ग्लोबल संभल ने टाई बेकर में स्पोर्टिंग जूनियर सिरसी को 3-2 से हराकर अगले मुकाबले में जगह बनाई।
मैच के पहले हाफ में दोनों टीमें दो दो गोल करके बराबर रहीं। दूसरे हाफ के शुरू में ही स्पोर्टिंग जूनियर के खिलाड़ी अल्ताफ ने गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलाई। मैच के अंतिम समय में एचएम ग्लोबल के खिलाड़ी फैज ने गोल करके स्कोर बराबर कर दिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें तीन तीन गोल करके बराबर रहीं। मैच का फैसला ट्राईबेकर के द्वारा हुआ। जिसमें एच एम ग्लोबल संभल ने 3-2 से जीत हासिल की। सिरसी स्पोर्टिंग जूनियर की ओर से अल्तमस ने दो और नादिर रजा ने एक गोल किया, जबकि एच एम ग्लोबल की ओर से रामिश ने दो गोल किए।
दूसरा मैच शादाब क्लब सिरसी और बहजोई की टीम के बीच खेला गया। जिसमें शादाब क्लब सिरसी ने बहजोई को 1-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। पहले हाफ में शादाब क्लब के खिलाड़ी चंदू ने गोलकर अपनी टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई। बहजोई की टीम ने अच्छा खेल दिखाते हुए शादाब क्लब के गोलपोस्ट पर कई हमले किए। शादाब क्लब के गोलकीपर फरमान ने इनका अच्छा बचाव किया। रेफरी की भूमिका फैजान ने निभाई। इस दौरान मोहम्मद अब्बास, वसीम हैदर, आशिक अब्बास, बब्बन, लारेब, शादाब आदि मौजूद रहे।