फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चौधरी चरण सिंह के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और हवन पूजन के साथ विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद रालोद के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने चौधरी चरण सिंह के विचारों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर उपस्थित युवा राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुज चौधरी, रालोद के जिलाध्यक्ष कैसर अब्बास, किसान प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रालोद अजयवीर सिंह, युवा जिलाध्यक्ष विमल चौधरी, महिपाल सिंह लोकतंत्र सेनानी, आरेंद्र सिंह, मोहित कुमार, राजीव गिल, पुलकित तेवतिया, शशांक चाहल, मुशीर खान, समीर आदि रहे।
दूसरी ओर, भाकियू (असली) के पदाधिकारियों ने संभल नगर स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें याद किया गया। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव ने बताया कि देश से जमींदारी प्रथा को समाप्त कराकर किसानों को भूमिधारी का अधिकार इस महान किसान नेता ने ही दिलाया था। वे ईमानदारी और सादगी की मिसाल रहे। इतिहास में उनके कार्यों की ढेरों मिसाल है। भारत का किसान सदैव उनका ॠणी रहेगा। इस दौरान दिलशाद हुसैन, दिनेश सिरोही, हरिओम यादव, बाबूराम प्रजापति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें