फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
चंदौसी सीएचसी में एमओआईसी हरवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपते फार्मेसिस्ट। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्त कर्मचारियों ने सीएचसी के एमओआईसी को ज्ञापन देकर फरवरी का वेतन, बोनस व एरियर दिलाने की मांग की है। कर्मचारियों ने कहा कि अगर 31 मार्च तक वेतन सहित अन्य देय का भुगतान नहीं किया गया तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि सीएचसी के समस्त कर्मचारियों को माह फरवरी का वेतन, बोनस व एरियर का भुगतान 26 मार्च तक नहीं किया गया है। जिससे सभी कर्मचारियों को आर्थिक व मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वेतन नहीं मिलने से उनका होली का त्योहार भी फीका रहा। वह अपने वेतन व अन्य देय को लेकर कई बार मांग कर चुके हैं।
कर्मचारियों ने कहा कि अगर 31 मार्च तक वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वह सभी कर्मचारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की होगी। ज्ञापन देने वालों में हेमेश नाथ, संजय मौर्य, मोहन पाठक, हेमा पाठक, एमपी सिंह, महेश चंद्र, मुरली धर, अजय पाल सिंह, गिरिराज किशोर, शिवराज सिंह, भुजवीर सिंह, श्याम यादव, शोभा शर्मा, कृष्णा कुमारी, देवेंद्र प्रसाद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें