फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभलः टूटी छत से लटका मिला शिक्षक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। कोतवाली क्षेत्र के मंडनपुर गांव निवासी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक की लाश मंगलवार की शाम चार बजे के करीब ट्यूबवेल के टूटी छत से लटकी मिली। परिजनों ने शिक्षक की हत्या किए जाने की आशंका जताई। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर पौने तीन बजे के करीब मंडनपुर गांव निवासी शिक्षक शिवसिंह पुत्र बृजलाल (35) फतेहपुर समशोई गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक पद पर नियुक्त थे। उनका शव मिलने पर उनके घर में कोहराम मच गया। साथ ही गांव के लोग भी घटना से अवाक थे। मृत प्रधानाध्यापक की मां लौंगश्री सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने बताया कि मंगलवार की सुबह शिवसिंह घर से टहलने के लिए निकले लेकिन दोपहर तक घर नहीं लौटे, चिंतित परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। लेकिन शिक्षक का कही पता नहीं चला। दोपहर बाद पौने तीन बजे के करीब घर से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर मौजूद अपनी ट्यूबवेल की टूटी छत से ही उनका शव लटका मिला। मां लौंगश्री ने बताया कि उसके पुत्र शिव सिंह का किसी से कोई विवाद नहीं था। उन्होंने कहा कि किसी ने हत्या कर शव को ट्यूबवेल की छत से रस्सी के सहारे लटका दिया है। प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों के मुताबिक शिव सिंह सुबह जब टहलने के लिए निकले थे तो वह शर्ट व लोवर पहने थे। इसके अलावा हाथ में डंडा लिए थे लेकिन जब उनका शव मिला तो डंडा और चप्पल तो नलकूप की छत पर थे जबकि शर्ट चेहरे पर लिपटी थी। गले में रस्सी का फंदा लगा था। ग्रामीणों के मुताबिक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले शिव सिंह अपने बुजुर्ग माता-पिता का बड़ा सहारा थे।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि नलकूप की छत की एक पटिया ऊपर से टूटी थी। इसके चलते छत में झरोखा बन गया था। इसके अलावा छत के टूटे झरोखे से चारपाई बुनने वाली प्लास्टिक की पतली रस्सी के सहारे शिवसिंह का शव लटका था जबकि रस्सी का दूसरा सिरा छत से होते हुए दरवाजे से बंधा था जबकि दरवाजा बाहर से बंद करके उस पर ताला लगा था। पुलिस ने दरवाजे का ताला तोड़कर शव को बाहर निकाला।
परिजनों ने बताया कि 69000 शिक्षकों की भर्ती के दौरान शिवसिंह की भर्ती 24 जुलाई 2021 को हुई थी। विकास खंड बहजोई के फत्तेहपुर समसोई के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनाती हुई थी। एक माह पहले शिव सिंह को प्राथमिक विद्यालय का प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाया गया था। उनकी शादी नहीं हुई थी। परिवार में बुजुर्ग मां लौंगश्री और पिता ब्रजलाल हैं। पिता अक्सर सत्संग में रहते हैं। छोटा भाई दिल्ली में रहकर तैयारी कर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें