फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तशिल्प: संभल की ज्वेलरी कश्मीरी महिलाओं की पहली पसंद, सींग से बने उत्पादों की जमकर खरीदारी कर रहे पर्यटक

Thu, 05 Oct 2023 06:50 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

कश्मीर महोत्सव में पहली बार संभल के हस्तशिल्प उत्पाद शामिल हुए हैं। संभल के हड्डी और सींग से बने हस्तशिल्प उत्पाद दुनियाभर में मशहूर है। इसी वर्ष संभल के हड्डी और सींग के उत्पाद को जीआई टैग मिल गया है।
विज्ञापन
कश्मीर में लगे संभल के उत्पाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल में तैयारी की गई हड्डी और सींग के उत्पाद कश्मीर महोत्सव में लोगों को भा रहे हैं। महिलाएं सींग से बनी ज्वेलरी खूब पसंद कर रही हैं। इसके अलावा घरेलू सजावट के उत्पाद भी कश्मीरी लोगों के साथ ही पर्यटक खूब खरीद रहे हैं। हस्तशिल्प कारोबारियों का कहना है कि इससे कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन


कश्मीर महोत्सव में पहली बार संभल के हस्तशिल्प उत्पाद शामिल हुए हैं। संभल के हड्डी और सींग से बने हस्तशिल्प उत्पाद दुनियाभर में मशहूर है। इसी वर्ष संभल के हड्डी और सींग के उत्पाद को जीआई टैग मिल गया है। इसी जीआई टैग के मिलने से अब संभल के हैंडीक्राफ्ट वेलफेयर एसोसिएशन को कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित होने वाले जीआई महोत्सव में विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है।

यह महोत्सव आठ अक्तूबर तक आयोजित किया जाना है। इसमें हड्डी और सींग से बने उत्पाद के स्टॉल लगाए गए हैं। संभल के हैंडिक्राफ्ट वेलफेयर एसोसिएशन के दो सदस्य स्टॉल लगाने के लिए पहुंचे हैं।।

इन उत्पादों के लिए पहचाना जाता है संभल

संभल के सरायतरीन में हड्डी सींग से निर्मित हैंडीक्राफ्ट उत्पाद देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी धूम मचा रहे हैं। इनमें फर्नीचर डेकोरेशन, आभूषण, कंघी, हैंडल, बटन, बाल टाइल्स, कटलरी तथा किचन उत्पाद आदि शामिल हैं। इनकी मांग यूरोप के देशों में काफी है। पिछले कुछ समय से सींग से बने बीयर के मग काफी पसंद किए जा रहे हैं। महिलाएं आभूषण पहनना पसंद करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें