चंदौसी (संभल)। नगर के पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड पर प्रथम आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।
शुक्रवार को एसपीजे कार्गो गुरुग्राम व केप क्रिकेट एकेडमी बिजनौर के बीच मैच खेला गया। गुरुग्राम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बिजनौर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 105 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरुग्राम की टीम ने लक्ष्य हासिल कर तीन विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गुरुग्राम के शिवा सिंह को दिया।
इसके बाद दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच का आयोजन एसपीजे कार्गो गुरुग्राम व थ्रीएस क्रिकेट एकेडमी गाजियाबाद के बीच खेला गया। जिसमें गाजियाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। गाजियाबाद ने पहले खेलते हुए 20 ओवर के खेल में 137 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरुग्राम की टीम के बल्लेबाजों ने बढ़िया खेल का प्रदर्शन करते हुए 11 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और आठ विकेट से मुकाबला जीत क्वाटर फाइनल जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। मैन आफ द मैच का पुरस्कार शिवा सिंह को दिया गया। अंपायरिंग पुनीत शर्मा व आलम ने की। इस अवसर पर सुशील कुमार लच्छी, सुभाष यादव, अखिलेश कुमार खिलाड़ी, कुश रावत, सुमित, खुशनूर खान, गौरव आर्य, बाबी यादव, विकास माथुर, प्रियांशु, लारा, चंद्रपान आदि मौजूद रहे।