फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली बरात जाने से पहले की गई हर्ष फायरिंग में दूल्हा के पिता और एक बालक को लगे छर्रे, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बरात रवाना होने से पहले की गई हर्ष फायरिंग में दूल्हे का पिता और एक बालक घायल हो गया। फायर लगने की जानकारी होते ही बरातियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसी व्यक्ति द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किए हैं। यह घटना उस समय हुई जब बरात दिल्ली के लिए रवाना हो रही थी और कुछ युवक डांस करते हुए हर्ष फायरिंग कर रहे थे। इसी दौरान फायर लगे हैं। पुलिस मामले में पूरी छानबीन कर रही है। हालांकि दूल्हे के परिजन आतिशबाजी से हादसा होना बता रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार की शाम करीब पांच बजे संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाला निवासी एक व्यक्ति के बेटे की बरात दिल्ली के लिए रवाना हो रही थी। बरात रवाना होने से पहले दूल्हे को परिजन एक दरगाह पर सलाम कराने के लिए ले जा रहे थे और कुछ बराती डांस कर रहे थे। इसी दौरान तमंचों से हर्ष फायरिंग की गई। इसमें दूल्हा का 60 वर्षीय पिता और इसी मोहल्ले के निवासी व्यक्ति का (9) वर्षीय बेेटा घायल हो गया।
निजी अस्पताल में उपचार कराने पहुंचे घायलों के पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं। बालक ने पुलिस को बताया है कि वह बरातियों का डांस देख रहा था और कुछ लोग फायरिंग कर रहे थे। इसी दौरान उसके पैर में छर्रे लगे हैं। जबकि दूल्हे के पिता ने पुलिस को आतिशबाजी में घायल होना बताया है। पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है। वीडियो भी पुलिस तलाश कर रही है। जिससे हर्ष फायरिंग के आरोपियों को तलाश किया जा सके। वहीं दूसरी ओर बरात दिल्ली के लिए देर शाम रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें