संभल। जिले में डायलिसिस सुविधा शुरू होने के लिए मंजूरी मिल गई है। इससे आम लोगों को काफी हद तक राहत मिलेगी। अमूमन संभल जिले के लोगों को डायलिसिस के लिए मुरादाबाद या संभल के एक निजी अस्पताल जाना पड़ता है।
इस सुविधा के लिए काफी खर्च करना पड़ता है। जिला अस्पताल में सुविधा शुरू होने की संभावना है लेकिन इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की ओर से नहीं की जा रही है। जिले में डायलिसिस सुविधा के लिए शासन से मंजूरी मिलने के बाद मानव विकास जन सेवा समिति के पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई है। किडनी की समस्या से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। जिले में जल्द डायलिसिस सुविधा शुरू होने जा रही है।
शासन से सुविधा शुरू करने के लिए मंजूरी मिल गई है। दरअसल डायलिसिस सुविधा सरकारी अस्पताल में नहीं होने के चलते आम लोगों को काफी खर्च करना पड़ता है। निजी अस्पतालों का खर्च आम आदमी के लिए बोझ सामान है। ऐसे में सरकारी अस्पताल में यह सुविधा मिलेगी तो काफी राहत मिलेगी। गुरूवार को मानव जन सेवा समिति के अध्यक्ष डा. नाजिम के नेतृत्व में मिठाई बांटकर खुशी जताई गई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि उनकी समिति काफी समय से डायलिसिस सुविधा शुरू कराने के लिए प्रयासरत थी। शासन ने अब मंजूरी दी है इसके लिए समिति सरकार की आभारी है। इससे आम लोगों को काफी राहत मिलेगी।
वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह जानकारी किसी को नहीं है कि यह सुविधा जिला अस्पताल में शुरू होनी है या किसी अन्य सीएचसी में शुरू होगी। नोडल अधि कारी मनोज चौधरी ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है। कि यह डायलिसिस यूनिट कहां लगनी है। इसके लिए कई बार शासन स्तर पर पत्राचार किया जा चुका है। खुशी जाहिर करने वाले लोगों में सफदर अली, मेहताब तुर्की, मोअज्जम खां, भूरा अल्वी, कमांडर अली, मोहसिन अली, साकिब अली, शान मोहम्मद, महावीर सिंह यादव, कैलाश सिंह, गजराज सिंह आदि मौजूद रहे।