मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर जयराम में वीर की सिंह की 20 वर्षीय बेटी रीता का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने आत्महत्या किए जाने की बात कही है। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों ने बताया कि वीर सिंह की दो बेटी और एक बेटा है। मृतका सबसे छोटी बेटी थी।
सोमवार की सुबह साढ़े दस बजे करीब उसका शव मकान की छत के सहारे फंदे से लटका मिला। परिजनों का कहना है कि घरेलू विवाद रहता था। इसी बात से आहत होकर युवती ने फंदे से लटक कर जान दे दी। वहीं थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि युवती की मौत की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची थी। युवती की मौत का कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि पारिवारिक विवाद में युवती ने जान दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो सकेगा कि मौत का कारण क्या है उसके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।