फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में लगे कूड़े के ढेर, दुश्वारी झेल रहे राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर पालिका परिषद शहर में साफ-सफाई और नियमित कूड़ा उठान के दावे कर रहा है, मगर कई जगहों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। शहर में अनेकों स्थानों पर गंदगी का अंबार लगा होने से संक्रमण बीमारियाें के फैलने का खतरा बना हुआ है। शहर की सड़कों से कूड़ा न उठाए जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बावजूद नगर पालिका के जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, नगर में कई स्थानों पर कूड़े का उठान न होने से जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। इनसे उठ रही भीषण दुर्गंध से वातावरण दूषित हो रहा है। नगर के हल्लू सराय में हसनपुर मुंजब्ता की ओर जाने वाली सड़क के किनारे गंदगी के ढेर लगे हैं। इससे उठने वाली दुर्गंध से राहगीरों खासकर चामुंडा मंदिर पर जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। इसके अलावा आर्य समाज रोड, मनोकामना मंदिर रोड व आदमुपर रोड पर भी कूड़े के ढेर लगे पड़े हैं। आसपास रहने वाले लोगों को संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका है। लोगों का कहना है कि सडकों से कूड़ा न उठाए जाने की शिकायत कई बार नगर पालिका से की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं होती। लोगों ने पालिका से नगर में नियमित सफाई के साथ-साथ उचित तरीके से कूड़ा उठान कर उसे नगर से दूर डलवाए जाने की मांग की है। जिससे नगर का वातावरण दूषित होने से बचा रहे।
नगर पालिका के कर्मचारी शहर भर का कूड़ा यहां डाल जाते हैं। सारा कूड़ा सड़क पर पड़ा होने के कारण यहां राहगीरों को निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार कूडे में फंसकर अक्सर बाइक सवार गिरकर घायल हो जाते हैं।
विज्ञापन

डोरी सिंह, हल्लू सराय
नगर का सबसे व्यस्ततम मार्ग है। यहां सड़क के एक ओर कूड़े का ढेर हमेशा ही पड़ा रहता है। जिससे दुर्गंध आती है और लोग अक्सर बीमार पड़ जाते हैं। पालिका इसे हटवाने में रुचि नहीं दिखा रहा है।
अय्यूब, राहगीर, आर्य समाज मार्ग
कई वर्षों से सफाई कर्मी कूड़ा इस जगह डाल जाते हैं। कूड़े से निकलने वाली दुर्गंध से यहां रूका नहीं जाता। नगर पालिका को कूड़ा शहर से दूर एक निश्चित स्थान पर डलवाना चाहिए।
बाबू, दुकानदार, मनोकामना रोड
कूडे का ढेर लगा होने के कारण दूर तक इसकी बदबू आती है। गंदगी होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। नगर पालिका की ओर से उचित समाधान नहीं किया जा रहा।
सुभाष, आदमपुर मार्ग
डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का काम हर रोज होता है। कुछ स्थानों पर कूड़ा एकत्र करने के लिए प्वाइंट बने हुए हैं। आर्य समाज रोड पर जो कूड़ा डाला जाता था, उसे हटवा दिया गया था। यदि अब फिर से कहीं कूड़ा डाला जा रहा है तो इसे तत्काल दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन

रामपाल यादव, अधिशासी अधिकारी, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें