फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरी बाबा बांध पर गंगा में नहाने गया युवक डूबा, नहीं मिला शव

Mon, 26 Sep 2016 04:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
ganga flud
विज्ञापन
 श्री हरिबाबा बांध धाम आश्रम स्थित गंगा में स्नान करने गया एक युवक गहराई में चले जाने के कारण डूब गया। हालांकि उसकी तीन साथी किसी तरह बाहर निकल आए। गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं लेकिन गंगा में डूबे युवक का देरशाम तक कोई सुराग नहीं लग सका था। 
विज्ञापन



थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव नरियावली निवासी प्रमोद कुमार शर्मा का पुत्र संदीप शर्मा (40) रविवार की सुबह अपने तीन अन्य साथियों के साथ श्री हरिबाबा बांध धाम आश्रम स्थित गंगा नदी में स्नान के लिए गया था। सभी गंगातट पहुंच गए और गंगा में स्नान करने लगे। स्नान करने के दौरान ही संदीप शर्मा गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। वहां मौजूद दोस्तों व अन्य श्रद्धालुओं ने बचाने का प्रयत्न किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा है। इसी बीच थानाध्यक्ष रूम सिंह बघेल भी गंगातट पहुंच गए थे। अनूपशहर से गोताखोर बुलाए गए। देरशाम तक गोताखोर लापता युवक की तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा है।


इधर चंदौसी के कैथल गेट में नंद किशोर के पुत्र शिवम एक महीने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है, शिवम 27 अगस्त को गंगा में डूब गया था। तलाश की सारी उम्मीदें भी अब खत्म हो चली है। परिजनों ने भी यह मान लिया है कि शिवम इस दुनियां में नहीं है, उसका शव भी गंगा की लहरों में कहीं खो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें