फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजन और दुग्धाभिषेक के साथ गंगा मेले का आगाज

विज्ञापन
गुन्नौर के सिसौना डांडा घाट पर मेले के शुभारंभ से पहले पूजा करते डीएम संजीव रंजन, गुन्नौर विधायक ? - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। गुन्नौर तहसील के क्षेत्र में गांव सिसौना डांडा घाट पर आयोजित गंगा मेले का विधिवत आगाज हुआ। मेले की विधिवत शुरुआत मां गंगा को 51 किलो दूध अर्पित करके की गई। पूजन, दुग्धाभिषेक और महाआरती के मौके पर हर-हर गंगे के उद्घोष गुंजायमान होते रहे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब सवा 10 बजे पुरोहित आचार्य सत्यप्रकाश पाठक शास्त्री ने गणेश पूजन कर यज्ञ कराया। हवन में आहुतियां दी गईं। इसके बाद गंगा घाट किनारे मां गंगे की आरती की गई। माननीयों ने पतित पावनी गंगा की निर्मल धारा में 51 लीटर दूध अर्पण कर दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान हर हर गंगे के उद्घोष से गंगाघाट गूंज उठे।
मंत्रोच्चारण के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष अनामिका यादव, गुन्नौर विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल और डीएम संजीव रंजन समेत अन्य गणमान्य लोगों ने आहुतियां दीं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी, एसडीएम गुन्नौर रामकेश धामा, जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, नीलेश यादव आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

19 नवंबर को होगा मुख्य स्नान
संभल। गंगा मेले के दौरान गंगा में मुख्य स्नान 19 नवंबर को होगा। स्नान के लिए बुधवार से श्रद्धालुओं की कारवां बढ़ने लगा है। इस दौरान श्रद्धालु गंगा में स्नान कर पुण्य का लाभ कमाएंगे। इस साल मेले में करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मेले में महिलाओं के लिए मीना बाजार व बच्चों के लिए झूले लगेंगे। स्नान कर लोग आनंद उठाएंगे। संवाद
सुरक्षा के किए कड़े इंतजाम
संभल। गंगा स्नान के लिए जिले के अलावा आसपास के जिलों से भी श्रद्धालु आते हैं। इसलिए सुरक्षा के लिहाज से जिला प्रशासन की ओर से गंगा किनारे बैरिकेडिंग लगवाई है। खोताखोरों की तैनाती की है। साथ ही मोबाइल टॉयलेट के साथ सुरक्षा के इंतजाम हुए हैं। यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ती है। व्यवस्था बनाने के लिए यातायात पुलिस ने रूट प्लान तैयार कर लिया है। वहीं अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत अरुण कुमार भारती ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते भव्य आयोजन नहीं कराया जा रहा है। जिलाधिकारी के आदेश पर सीमित व्यवस्थाओं के बीच ही गंगा स्नान होना है। इस वर्ष मेले में रुकने के साधनों में कटौती की गई है। इसी के चलते पुलिस के साथ ही पीएसी को सुरक्षा व्यवस्था संभालनी है। संवाद
आज से दो दिन चलाई जाएगी मेला स्पेशल ट्रेन
बरेली-चंदौसी और अलीगढ़ के बीच चलेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौसी। कार्तिक पूर्णिमा पर रेलवे प्रशासन ने गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए बरेली-चंदौसी-अलीगढ़ के बीच मेला स्पेशल ट्रेन दो दिन संचालित की है। मेला स्पेशल ट्रेन से श्रद्धालु को कम किराए में राजघाट गंगा में स्नान करने को मौका मिलेगा।
रेलवे प्रशासन ने कार्तिक पूर्णिमा पर दो दिन मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन गुरुवार व शुक्रवार को चलाई जाएगी। गुरुवार की सुबह बरेली से चलकर मेला स्पेशल ट्रेन सुबह 6:55 बजे चंदौसी जंक्शन पहुंचेगी। यहां से 7:05 बजे अलीगढ़ को रवाना होगी। शाम को अलीगढ़ से ट्रेन 3:30 बजे चंदौसी जंक्शन पहुंचेगी और 3:40 बजे बरेली दिखा को रवाना होगी। मेला स्पेशल ट्रेन से गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें