फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे चार छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। एसएम कॉलेज में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रों ने महाविद्यालय के गेट पर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। छात्र अपनी बात पर अड़े हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों से आंदोलन स्थगित करने की बात कही तो छात्रों व पुलिस के बीच नोकझोंक होने लगी। इसके बाद पुलिस लौट आई।
विज्ञापन

महाविद्यालय के छात्र पिछले डेढ़ माह से छात्रसंघ चुनाव की मांग करते आ रहे हैं। पूर्व में छात्रों ने महाविद्यालय के प्राचार्य व एसडीएम को चुनाव कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपे थे। मगर इसके बाद भी जब छात्र संघ चुनाव का ऐलान नहीं किया गया तो छात्रों में रोष व्याप्त हो गया। गुरुवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे छात्र महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गए।
भूख हड़ताल पर बैठने वालों में विकास उपाध्याय, मोहन गौतम, अजय यादव, उज्ज्वल शर्मा शामिल हैं। चारों छात्रों का कहना है कि जब तक कॉलेज प्रशासन छात्र संघ चुनाव की घोषणा नहीं करेगा उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

गुरुवार की दोपहर छात्रों के भूख हड़ताल पर बैठने की सूचना कोतवाली पुलिस को मिली तो प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ आंदोलन स्थल पर जा पहुंचे। उन्होंने छात्रों से आंदोलन स्थगित करने की बात कही। इस पर छात्र व कोतवाल के बीच नोकझोंक होने लगी। छात्रों के नहीं मानने पर कोतवाली पुलिस लौट गई। इस दौरान मोहित ठाकुर, कृष्णकांत, विक्की, गौरव यादव मौजूद रहे।
महाविद्यालय के छात्र अपनी मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। कॉलेज से एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम से मिला। एसडीएम ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए चुनाव कराने की अनुमति नहीं दी जाएगी। चुनाव स्थगित कराने का कॉलेज नोटिस बोर्ड पर नोटिस चस्पा कीजिए। छात्र संघ चुनाव कराने को प्रशासन व पुलिस की अनुमति भी लेना जरूरी है।
विज्ञापन

डा. हेमंत कुमार, प्राचार्य, एसएम कॉलेज, चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें