फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नाबालिग लड़कियों की तस्करी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, दो भागे फरार

Wed, 01 Nov 2023 08:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल

सार

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह गिरोह आसपास के जिलों के अलावा दूसरे राज्यों की नाबालिग लड़कियों की तस्करी कर रहा था। अधेड़ या बुजुर्ग इन लड़कियों को खरीद लेते थे। 
विज्ञापन
लड़कियों की तस्करी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के संभल स्थित बहजोई थाना पुलिस ने बुधवार को मानव तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने इस मामले का खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक अगवा की गई नाबालिग लड़की बरामद हुई है। 

विज्ञापन


आरोपी गिरोह के सदस्य नाबालिग लड़की को दिल्ली के रेलवे स्टेशन से बहला फुसलाकर लाए थे। बुधवार को बहजोई थाना क्षेत्र के कैलादेवी चौराहे पर उसकी सौदाबाजी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। मौके से एक महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार किए हैं। जबकि दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गए। नाबालिग लड़की को बाल संरक्षण समिति को सौंपा है। परिजनों को सूचना दी गई है। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह गिरोह आसपास के जिलों के अलावा दूसरे राज्यों की नाबालिग लड़कियों की तस्करी कर रहा था। अधेड़ या बुजुर्ग इन लड़कियों को खरीद लेते थे। पकड़े गए आरोपियों में बदायूं जिले के थाना जरीफनगर अंतर्गत गांव बस्तोई निवासी कप्तान सिंह, उसकी पत्नी विनीता, जुनावई थाना क्षेत्र के गांव लतीफपुरधीर निवासी रामौतार उर्फ औतारी, कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव चंदनकटी निवासी श्रीपाल शामिल हैं। जबकि भागे हुए आरोपियों में श्रीपाल का बेटा काली उर्फ कालिया और एक अज्ञात पते का निवासी राकेश है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। नाबालिग लड़की के परिजनों को सूचना भेज दी गई है। फिलहाल बाल संरक्षण समिति को लड़की सुपुर्द कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें