फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब सीमेंट के 100 कट्टों के साथ चार आरोपी पकड़े, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। खराब सीमेंट को कंपनी का बताकर बेचने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने ट्रक में भरे 100 कट्टे सीमेंट के साथ पकड़ा है। अन्य उपकरण भी बरामद किए हैं। आरोपियों ने खराब सीमेंट होने की पुष्टि की है। नामी कंपनी के नाम पर पैकिंग कर इस सीमेंट को बेचा जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक को सीज किया है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रविवार को कोतवाल पंकज लवानिया को मुखबिर ने सूचना दी कि महमूद खां सराय में खराब सीमेंट को कंपनी की पैकिंग कर तैयार किया गया है और उसको ट्रक में भरकर कहीं भेजने की तैयारी है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने उप निरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में मौके पर दबिश दी। चार आरोपी पकड़े गए। आरोपियों ने अपनी पहचान मोहल्ला तुर्तीपुर इल्हा निवासी इरफान, हिंदुपुरा खेड़ा निवासी मोहम्मद हबीव, मुरादाबाद जिले के मैनाठेर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर बस्तौर निवासी नाजिम और मोहम्मद हसन के रूप में कराई।
साथ ही पूछताछ में बताया कि वह लोग नामचीन कंपनी के खाली कट्टे लाते हैं और उसमें खराब सीमेंट भरकर तैयार करते हैं। इस सीमेंट को जगह जगह बेचा जाता है। पुलिस ने मौके पर मिले ट्रक से 100 कट्टे सीमेंट से भरे, बीस कट्टे खाली अलग-अलग कंपनियों के, एक पैकिंग मशीन, दो फावड़े, बाल्टी आदि सामान बरामद किया। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

नकली सीमेंट बड़े निर्माण कार्यों में खपाया जा रहा
संभल। जो खराब सीमेंट बरामद किया गया है वह बड़े निर्माण कार्यों में खपाए जाने की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार इस सीमेंट का इस्तेमाल ज्यादातर विभागों के कार्यों में इस्तेमाल किया गया है। ग्रामीण इलाके में भी इस सीमेंट की मांग ज्यादा बताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर चर्चा यह भी बनी है कि कई और ऐसे धंधेबाज संभल में हैं जो ऐसा ही सीमेंट तैयार कर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। इस सीमेंट की मांग इसलिए ज्यादा है क्योंकि यह सीमेंट सस्ते दाम पर मिल रहा है। जबकि निर्माण कार्य में इसका इस्तेमाल जनहानि के लिए भी जिम्मेदार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें