फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 बीघा भूमि के लिए बड़े भाई ने समधी के साथ मिलकर की थी वीरपाल की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी/धनारी। पुलिस ने वीरपाल की मौत खुलासा कर दिया है। एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि वीरपाल की हत्या गमछे से गला दबाकर उसके सगे बड़े भाई ने अपने समधी के साथ मिलकर 13 बीघा भूमि के लालच में की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि थाना धनारी क्षेत्र के गांव औरंगाबाद की मडैय्या निवासी वीरपाल का शव पास के गांव सैमला भूड मार्ग पर सड़क किनारे मिला था। वीरपाल के तहेरे भाई ने वीरेश ने पुलिस को दी तहरीर में उसके नाम पर 16 बीघा भूमि बताते हुए हत्या की आशंका जताई थी और पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर वीरपाल के सगे बड़े भाई स्वराज, उसके समधी रामदास निवासी गांव अजरा थाना हयातनगर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस ने गुरुवार को दोनों आरोपियों को गांव डहरिया चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी स्वराज ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने हत्या की साजिश अपने समधी रामदास निवासी गांव अजरा थाना हयातनगर के साथ मिल रची थी। रामदास सोमवार की सुबह करीब दस बजे वीरपाल को बुलाकर अपने साथ ले गए थे। रास्ते में वीरपाल को शराब पिलाई और स्वराज भी पीछे से पहुंच गया। इसके बाद दोनों ने गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी स्वराज सिंह ने बताया कि उसके भाई वीरपाल की शादी हो गई थी, लेकिन उसकी पत्नी छोड़कर चली गई थी। वह शराब पीता था। उसने चार बीघा जमीन बेच दी थी और 13 बीघा जमीन और शेष बची थी। उसे लगा था कि भाई शराब की लत में सारी जमीन बेच देगा। जमीन अपने नाम कराने को लेकर उसने समधी के साथ मिलकर भाई वीरपाल की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपी स्वराज व रामदास को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। टीम में प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह, एसआई राजेंद्र सिंह, विकेश राणा, हेड कांस्टेबल मुकेश पाल, हरवीर सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें