फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-पिकअप की भिड़ंत में पांच घायल

विज्ञापन
चंदौसी सीएचसी में कार सवार घायलों का उपचार करते चिकित्सा कर्मी। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। बदायूं जनपद के ओरछी चौराहे से पहले शनिवार की रात पिकअप व कार की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे खंदक में जा गिरे। हादसे में दोनों वाहनों में सवार पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की।
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब 11 बजे बदायूं जनपद के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के औरछी चौराहे के पास कार व पिकअप की आमने-सामने की भिड़ंत में हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे खंदक में जा गिरे। हादसे में कार सवार जितेंद्र, राकी, गजेंद्र निवासी अनूपशहर, उमेश कुमार व धर्मवीर निवासी थाना डिबाई जनपद अनूपशहर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां गंभीर रूप से घायल जितेंद्र, उमेश व धर्मवीर को रेफर कर दिया।
जितेंद्र ने बताया कि वह अपने रिश्तेदारों के साथ अपने मामा के लड़के की शादी में रोला थाना वजीरगंज जनपद बदायूं जा रहे थे। वहीं पिअकप का चालक मुनेंद्र कुमार निवासी अलमपुर कुदैया थाना कुढ़फतेहगढ़ हादसे में चुटैल हो गया। मुनेंद्र ने बताया कि वह पिकअप में कांसगंज से मटर भर कर चंदौसी ला रहा था। तभी हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलने पर थाना फैजगंज बेहटा ने मौके पर पहुंच जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें