चंदौसी (संभल)। पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड पर प्रथम आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।
मंगलवार को फिरोजाबाद व मेरठ के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें मेरठ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। फिरोजाबाद की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 343 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मेरठ की पूरी टीम 29.3 ओवर में 216 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। फिरोजाबाद ने 127 रनों से मैच जीत लिया। विशाल चौधरी मैन ऑफ द मैच रहे।
बुधवार को इरफान पठान एकेडमी दिल्ली व सन कार्गों गुरुग्राम के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस अवसर पर सुशील कुमार लच्छी, सुमित, कुश रावत, पुनीत शर्मा, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।