फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात चढ़त के दौरान तमंचे से फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव दियौरा खास में मंगलवार की रात मुरादाबाद से आई बरात में चढ़त के दौरान एक युवक ने तमंचे से फायरिंग की। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। बाद में युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से तमंचा, एक कारतूस और तीन खोखे बरामद किए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की रात गांव दियौरा खास में एक बरात मुरादाबाद के थाना नागफनी के मोहल्ला दांग कोर्ट पूर्वी भवन से आई थी। रात को बरात चढ़त के दौरान एक युवक ने हाथ में तमंचा लहराते हुए तीन फायर किए। तमंचे से बरात में फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर आरोपी युवक गाड़ी लेकर भागने लगा। रास्ते में पुलिस ने घेराबंदी कर उसे बिचैटा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस व घटनास्थल से तीन खोखे भी बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रवि कुमार उर्फ अंश कुमार निवासी बालाजी मंदिर के पास, कोर्ट मूर्ति भवन, मोहल्ला दांग थाना नागफनी मुरादाबाद बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें