फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान पर कब्जा करने को लेकर फायरिंग, चार लोगों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कस्बा गवां में एक मकान पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। और मारपीट भी की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर विवाद कर रहे लोग भाग गए। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों पक्षों में मकान पर कब्जा करने केे लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बाद भी एक पक्ष ने कब्जा करने का प्रयास किया। इसी के चलते विवाद हुआ और फायरिंग की गई।
विज्ञापन

पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार किया है। गवां निवासी छोटे सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह साढ़े सात बजे करीब वह अपने किराए के मकान में बैठे हुए थे। इसी दौरान गवां निवासी जगदीश, हीरामन, वीरेंद्र और रोहित आए और आते ही मारपीट करने लगे। हवाई फायर भी किए।
आरोप है कि पीड़ित का सामान उठाकर बाहर फेंका गया। जब शोर मचाया तो जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों के खि लाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं लोगों का कहना है कि इस मकान को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। मामला विचाराधीन है इसके बाद भी विवाद की स्थिति बनती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें