चंदौसी में शॉट लगाता खिलाड़ी।
- फोटो : चंदौसी में शॉट लगाता खिलाड़ी।
चंदौसी। चंदौसी इंटर कॉलेज में चल रहे क्रिकेट कप टूर्नामेंट में मंगलवार को दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहले सेमीफाइनल में सरस्वती इंटर कॉलेज हनुमानगढ़ी की टीम सीआईसी की टीम को एक विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में सरदार सिंह इंटर कॉलेज नरौली की टीम ने एफआर इंटर कॉलेज को 105 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। बुधवार को दोनों विजेता टीमों के बीच फाइनल खेला जाएगा।
सीआईसी कॉलेज के मैदान पर बाबू बृज किशोर गुप्ता की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को पहले सेमीफाइनल में टॉस जीतकर सीआईसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीआईसी की टीम ने 12 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाए। जिसमें बल्लेबाज पिंटू ने 22, अंश ने 16 और लक्ष्य ने 12 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरस्वती इंटर कॉलेज की टीम ने 12 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाकर मैच जीत लिया। जिसमें दोजेंद्र ने 22 और मनीष 16 रन बनाए। सीआईसी के गेंदबाज आशीष ने तीन और हर्षित ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच दोजेंद्र को मिला।
दूसरा सेमीफाइनल सरदार सिंह इंटर कॉलेज नरौली और एफआर इंटर कॉलेज चंदौसी के बीच हुआ। नरौली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। बल्लेबाज मनीष ने 50 रन और फरदीन ने 24 रन बनाए। एफआर इंटर कॉलेज के गेंदबाज अयान और शाकिब ने दो- दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एफआर इंटर कॉलेज की टीम ने आठ ओवर में 48 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। नरौली के गेंदबाज मनीष व सोहेल 2-2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच मनीष को मिला।
अंपायर की भूमिका में राजू बनर्जी व मनीष दिवाकर और मैच रेफरी की भूमिका में अश्वनी शर्मा रहे। स्कोरिंग हितेन व आनंद ने की। इस दौरान ब्रजेंद्र प्रसाद तिवारी, विनोद कुमार राघव, मुकेश बाबू वार्ष्णेय, कुंवर पाल सिंह, हरिओम शर्मा, ओमप्रकाश सिंह, अजय कुमार गुप्ता, वीना रानी, कविता अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।