फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में मारपीट, फायरिंग भी हुई, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव बिलालपत में बच्चों में खेलते समय कहासुनी हो गई। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। कुछ लोगों ने बच्चों को शांत कर घर भेज दिया। आरोप है कि इसके बाद एक पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर दूसरे पक्ष के घर में घुस गए और मारपीट की। फायर किया गया। इसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है। जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, पुलिस ने तहरीर के आधार पर पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के बिलालपत गांव में शनिवार की दोपहर मेें साढ़े 12 बजे के करीब गांव के निवासी इजरायल और रमजानी के बच्चे आपस में खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों में कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो एक दूसरे के बीच मारपीट शुरू हो गई। कुछ लोगों ने आपस में मारपीट कर रहे बच्चों को शांत कराया और समझा बुझाकर घर भेज दिया। आरोप है कि इसके बाद रमजानी, उनकी पत्नी फिरदौस अपने बेटे मोमीन, इमामी व एक अन्य युवक के साथ इजरायल के घर पहुंच गए और कहासुनी करने लगे। कोई कुछ समझ पाता, उससे पहले ही मारपीट हो गई।
फायर किया गया। इसमें इजरायल घायल हो गए। शोर-शराबा होने पर आरोपी तमंचे से फायर करते हुए भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर फिरदौस, मोमीन, इमामी और जीशान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें