फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाली-गलौज का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट और पथराव, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़न (संभल)। असमोली थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर डसर में रविवार को गाली-गलौज का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जमकर लात-घूसे चले। पथराव भी हुआ। इसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए सीएचसी असमोली में भर्ती कराया गया है। कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर नहीं दी गई है। वहीं खेमपुर गांव में भी मारपीट में एक व्यक्ति घायल हुआ है।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर डसर में रविवार की दोपहर करीब एक बजे कृष्ण कुमार अपने घर पर था। तभी पड़ोस में रहने वाली युवती आई और मोबाइल मांगने लगी और कहने लगी की तुम्हारे मोबाइल में मेरे फोटो हैं। कृष्ण कुमार ने मोबाइल दे दिया। युवती मोबाइल लेकर अपने घर चली गई। थोड़ी देर बाद युवती ने कृष्ण कुमार को अपने घर के सामने बुला लिया। आरोप है कि यहां पर गाली-गलौज की गई। युवक ने गाली-गलौज का विरोध किया तो युवती के भाई ने अन्य लोगों के साथ मिलकर युवक के साथ लात-घूसों व लाठी-डंडों से मारपीट की गई। इस दौरान पथराव भी हुआ। इसमें कृष्ण कुमार घायल हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। पुलिस ने घायल को सीएचसी असमोली अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, खेमपुर में जगदीश का बेटा तेजपाल गांव में ही किसी काम से गया था। रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों ने रोक लिया और गाली गलौज की। विरोध किया तो लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित के पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें